myGEZE Control: फ्राईहाम स्पोर्ट्स पार्क के लिए इंटेलिजेंट भवन प्रबंधन
एक आधुनिक खेल सुविधा को कैसे डिज़ाइन किया जा सकता है ताकि यह अपने विभिन्न उपयोगकर्ता समूहों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक हो, और साथ ही साथ संचालन भी कुशल और आसान हो? म्यूनिख के फ्राईहाम स्पोर्ट्सपार्क दिखाता है कि myGEZE Control भवन स्वचालन और नियंत्रण प्रणाली और GEZE सर्विस के साथ कनेक्शन कैसे काम करता है।
फ्राईहाम स्पोर्ट्स पार्क: अधिक सुरक्षा के लिए भवन स्वचालन
यह आधुनिक खेल परिसर हजारों आगंतुकों के लिए सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए इंटेलिजेंट दरवाजा नेटवर्किंग का उपयोग करता है। © Jürgen Biniasch / GEZE GmbH
एक आधुनिक खेल परिसर हजारों आगंतुकों के लिए एक चुंबक की तरह काम करता है, और पूरे समुदाय के लिए गर्व की बात होता है। यह दिखने में निःसंदेह आकर्षक लगना चाहिए, लेकिन इसके लिए मुख्य रूप से एक ऐसी सुनियोजित भवन तकनीक की आवश्यकता पडती है जो खेल-कूद परिसरों और सांस्कृतिक सुविधाओं के बुनियादी ढांचे के साथ पूरी तरह से समन्वित हो, ताकि सभी मेहमानों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
म्यूनिख के फ्राईहाम में ऐसा ही एक अत्याधुनिक खेल परिसर है, जो 2020 में खोला गया था। इसमें कई स्पोर्ट्स हॉल, अनेक आउटडोर स्पोर्ट्स सुविधाएं और एक स्विमिंग पूल शामिल है, और इसका उपयोग साथ में लगे हुए शैक्षिक परिसर के स्कूलों के साथ-साथ क्लबों और आम जनता द्वारा भी किया जाता है। पहले से सावधानीपूर्वक की गई प्लानिंग के बावजूद, दैनिक संचालन के दौरान कई सुरक्षा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हुई थीं, जैसे गैर-अधिकृत प्रवेश, क्लोजिंग प्रणालियों की समस्याएं और दरवाजों का अनुचित उपयोग। स्पष्ट समाधान: स्थापित दरवाजों की इंटेलिजेंट नेटवर्किंग, ताकि भवन की अधिक पारदर्शी तरीके से निगरानी की जा सके और केंद्रीय रूप से नियंत्रित किया जा सके।
सफलता की कुंजी: सभी हितधारकों के साथ रणनीतिक परामर्श
कई समाधान-उन्मुख परामर्श सत्रों के दौरान ग्राहकों की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य प्रश्न इस प्रकार थे: स्पोर्ट्स पार्क के उपयोगकर्ताओं और इमारतों के लिए सुरक्षा जोखिम किस तरह अपने-आप कम हो सकते हैं? किस तरह ऑपरेटर को अतिरिक्त लागत आए बिना कुशल दोष प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकता है? कौन से तकनीकी कार्यान्वयन विकल्प उपलब्ध हैं, और विकल्प क्या लाभ प्रदान करता है?
इस सुनियोजित परामर्श प्रक्रिया के आधार पर और ऑपरेटर, फ़ैसिलिटी मैनेजमेंट तथा म्यूनिख शहर के साथ घनिष्ठ समन्वय में, GEZE ने एक अवधारणा विकसित की जो तकनीकी रूप से अत्याधुनिक, भविष्योन्मुखी और सहज उपयोग योग्य है और साथ में क्लाइंट की व्यक्तिगत आवश्यकताओं का भी ध्यान रखती है।
जिम्मेदार लोगों, म्यूनिख शहर और GEZE के बीच निरंतर सहयोग परियोजना की सफलता के लिए महत्वपूर्ण था।
सीगफ्रीड एफ़ेनबर्गर, फ़ैसिलिटी मैनेजमेंट प्रमुख, फ्राईहाम स्पोट्स कैम्पसहॉल प्रवेश द्वार पर स्मार्ट भवन स्वचालन: प्रवेश नियंत्रण, दरवाजा नियंत्रण और सुलभ पहुंच दिन के दौरान सुविधा प्रबंधन के लिए सुरक्षा, दक्षता और राहत सुनिश्चित करते हैं। © Jürgen Biniasch / GEZE GmbH
नेटवर्क किए गए दरवाजों की केंद्रीय निगरानी की जाती है, दोषों की सूचना स्वचालित रूप से GEZE Service को दी जाती है, जिससे लोगों और इमारत की निरंतर उच्च-स्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित होती है। © Jürgen Biniasch / GEZE GmbH
भवन स्वचालन के फ़ायदे खुद ही अपनी अहमियत साबित करते हैं: सुरक्षा, दक्षता, और सभी के लिए पहुंच
स्मार्ट भवन प्रबंधन को लागू करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था। इससे हॉलों और प्रत्येक दरवाजे के प्रवेश नियंत्रण, खुलने और बंद होने के समय की निगरानी और नियंत्रण संभव होता है, और दरवाजों में बैग अथवा डस्टबिन आदि के फंसने से उत्पन्न संचालनात्मक दोषों पर भी नज़र रखी जा सकती है। लोगों और इमारतों की सुरक्षा के अलावा, सभी के लिए पहुंच और फ़ैसिलिटी मैनेजमेंट के लिए काम का लोड स्पष्ट रूप से घटाना भी मुख्य प्राथमिकताएं थे।
इसके अलावा, GEZE Service के साथ तकनीकी एकीकरण से निर्णयकर्ता खासा प्रभावित हुए। यह ऑन-साइट टीम के लिए काम का बोझ बहुत कम कर देता है, क्योंकि यह कनेक्टेड दरवाजों के दोष संदेश सीधे GEZE Service को भेजता है जिन्हें वहां केंद्रीय रूप से प्रबंधित किया जाता है। इस तरह, परिचालन समस्याओं को जल्दी और लक्षित तरीके से ठीक किया जा सकता है, और भवन और लोगों की सुरक्षा में सतत सुधार किया जा सकता है।
इसलिए GEZE को एक ऐसी भवन स्वचालन अवधारणा को लागू करने का कार्य सौंपा गया था, जो मुख्य रूप से सुरक्षा और आराम बढ़ाए, लेकिन साथ ही साथ सिस्टम की ऊर्जा दक्षता को भी बेहतर बनाए और सहज हैंडलिंग के साथ भवन ऑपरेटरों पर अपनी छाप छोड़े। इसके अलावा, GEZE Service को ग्राहक-विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने का जिम्मा सौंपा गया।
BACnet और OPC UA की बदौलत डेटा का सुरक्षित आदान-प्रदान
उत्पादों का एकीकरण BaCnet और/या महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचा परिवेश के लिए स्थापित OPC UA प्रोटोकॉल के माध्यम से किया जाता है। यह न केवल लचीली नेटवर्किंग को सक्षम बनाता है, बल्कि अत्याधुनिक एन्क्रिप्शन और ऑथेंटिकेशन विधियों के माध्यम से सुरक्षित संचार भी सुनिश्चित करता है जो भवन स्वचालन से संबंधित वर्तमान साइबर सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
समाधान: myGEZE Control और myGEZE Visu की बदौलत स्मार्ट भवन स्वचालन
कंट्रोल कैबिनेट में मानक टटॉप हैट रेल असेंबली के माध्यम से शक्तिशाली हार्डवेयर इंस्टॉल किया गया है। कॉन्फ़िगरेशन पर निर्भर करते हुए, 200 तक GEZE उत्पादों तक जोड़ा जा सकता है। © Jürgen Biniasch / GEZE GmbH
इस अवधारणा के केंद्र में myGEZE Control भवन स्वचालन और नियंत्रण प्रणाली और भवन प्रबंधन के लिए myGEZE Visu विज़ुअलाइज़ेशन सॉफ़्टवेयर हैं। इससे सभी दरवाजा प्रणालियों के नियंत्रण, निगरानी और त्रुटि प्रबंधन को केंद्रीकृत और स्वचालित करना संभव हो जाता है।
इस उद्देश्य के लिए पूरे परिसर में क्लब हाउस से स्पोर्ट्स हॉल और इनडोर स्विमिंग पूल तक के दरवाजों में स्मार्ट ड्राइव लगाए गए और उन्हें भवन प्रबंधन के साथ एकीकृत किया गया। इसके अलावा, धुआं और गर्मी निकासी प्रणाली और आपातकालीन निकास प्रणाली से युक्त अग्नि सुरक्षा और बचाव प्रणाली को नेटवर्क में कनेक्ट किया गया।
फ्राईहाम कैम्पस के लिए myGEZE Control एक आदर्श प्रणाली है, क्योंकि
यह परिसर के दिन-प्रतिदिन के संचालन को समझता है, और
प्रत्येक दरवाजे को व्यक्तिगत रूप से प्रोग्राम और नियंत्रित किया जा सकता है।
इसका मतलब यह है कि पहुंच और उपयोग सुरक्षा संबंधित ग्राहक-विशिष्ट इच्छाओं को पूरा किया जा सकता है।
भविष्योन्मुखी और विस्तारणीय
myGEZE Control के रूप में एक ऐसा सिस्टम चुना गया जिसका भविष्य सुरक्षित था। भवन के नए हिस्सों, रूपांतरित हिस्सों और तकनीकी दृष्टि से रूपांतरित हिस्सों को लचीले तरीके से एकीकृत किया जा सकता है और आवश्यकता होने पर अन्य फ़ंक्शनों, जैसे BACnet के माध्यम से हीटिंग-एयर कंडीशनिंग प्रणाली अथवा खिड़की के साथ संचार को जोड़ा जा सकता है।
स्पोर्ट्स पार्क के दरवाजे GEZE की आधुनिक दरवाजा प्रौद्योगिकी से लैस किए गए हैं और उन्हें myGEZE Control के माध्यम से नेटवर्क में कनेक्ट किया गया है। © Jürgen Biniasch / GEZE GmbH
अनुकूलित पहुंच प्रणाली: दृश्यों और कैलेंडर फ़ंक्शनों के साथ स्वचालित दरवाजा नियंत्रण
myGEZE Control का उपयोग करके कैम्पस के सभी दरवाजों, जिनमें हॉल प्रवेश द्वार, चेंजिंग रूम से लेकर तकनीकी और आपातकालीन निकास तक शामिल हैं, को नेटवर्क में कनेक्ट किया गया है और एक पीसी के माध्यम से उनका केंद्रीय नियंत्रण और निगरानी की जाती है। यह सॉफ़्टवेयर पूर्व-परिभाषित परिदृश्यों को प्रोग्राम करना संभव बनाता है जो विभिन्न उपयोगकर्ता समूहों और ऑपरेटिंग समय के साथ सटीक रूप से समन्वित होते हैं। साथ ही, अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निकास सुरक्षा से संबंधित सुरक्षा-प्रासंगिक पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है।
फ्राईहाम स्पोर्ट्स पार्क के दरवाजों पर किसी भी समय सुरक्षित, कुशल से और पारदर्शी तरीके से नजर रखी जा सकती है। © Jürgen Biniasch / GEZE GmbH
कैलेंडर फ़ंक्शन का यह फ़ायदा होता है कि आप न केवल सप्ताह के दिन और सप्ताहांत के बीच अंतर कर सकते हैं, बल्कि छुट्टियों और स्कूली अवकाशों को भी ध्यान में रखा जा सकता है।
फिर, बस परिदृश्यों को आधार बनाकर, फ़ैसिलिटी मैनेजमेंट विभिन्न उपयोगकर्ता समूहों को डिजिटल, केंद्रीय और सहज रूप से आसानी के साथ प्रबंधित कर सकता है। myGEZE Visu एक दृश्य अवलोकन सुनिश्चित करता है।
स्पोर्ट्स हॉल के लिए सामान्य अनुप्रयोग:
- सुबह के समय स्कूल का संचालन: कुछ प्रवेश द्वारों का स्वचालित रिलीज़, शिक्षक ट्रांसपोंडर का उपयोग करके दरवाजे खोलते हैं और छात्रों को हॉल में प्रवेश करने की अनुमति देते हैं, चेंजिंग रूप और सुरक्षित क्षेत्रों में नियंत्रित दरवाजा स्थितियां।
- दोपहर/शाम के समय क्लबों द्वारा उपयोग: पूरे कैम्पस को खोले बिना समूहों के लिए निर्धारित अवधि के लिए व्यक्तिगत हॉलों के प्रवेश द्वार खोले जाते हैं। क्लबों को इस उद्देश्य के लिए ट्रांसपोंडर प्राप्त होते हैं। वे सदस्यों और आगंतुकों के लिए जिम्मेदार होते हैं।
- बड़े आयोजन: आगंतुकों के प्रवाह या प्रतिभागी क्षेत्रों के लिए अस्थायी द्वार मंजूरी।
myGEZE Visu के साथ, ऑपरेटर और फ़ैसिलिटी मैनेजर भवन की निगरानी कर सकते हैं और विज़ुअलाइज़ कर सकते हैं और व्यक्तिगत रूप से दरवाजा, खिड़की और सुरक्षा प्रणालियों को नियंत्रित कर सकते हैं। © GEZE GmbH
myGEZE Visu: सभी दरवाजा स्थितियों की स्थायी निगरानी
अगर सिस्टम आत्मनिर्भर है, तब भी निगरानी और विज़ुअलाइज़ेशन आवश्यक होते हैं, ताकि दोष और त्रुटि संदेशों के स्रोतों की जल्दी पहचान की जा सके और उन्हें दूर किया जा सके। GEZE का अपना myGEZE Visu विज़ुअलाइज़ेशन सिस्टम आसानी से myGEZE Control के साथ कनेक्ट हो जाता है और उसे आधार के रूप में इस्तेमाल करता है: myGEZE Visu सभी कनेक्टेड क्षेत्रों को एक स्पष्ट और सहज तरीके से दिखाता है, जिसमें हॉल की सभी दरवाजा प्रणालियां, स्विमिंग पूल के प्रवेश द्वारा, तकनीकी क्षेत्र और निकलने के रास्ते शामिल हैं।
यह प्लेटफ़ॉर्म वास्तविक समय में निम्नलिखित जानकारियां प्रदान करता है:
- दरवाजे की ओपनिंग और लॉकिंग की स्थिति
- संचालन के तरीके और दरवाजा समूह
- सुरक्षा-प्रासंगिक सेंसर
- त्रुटि संदेश, चेतावनी और अलार्म
भवनों और प्रणालियों के ग्राफिकल विज़ुअलाइज़ेशन की बदौलत ऑपरेटिंग स्टाफ़ के लिए किसी भी समय जल्दी से प्रतिक्रिया करना संभव होता है, जो खासकर स्कूलों और क्लबों जैसी जगहों के लिए महत्वपूर्ण होता है, जहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है।
ऊर्जा कुशल और टिकाऊ: myGEZE Control दोहरा फ़ायदेमंद है
myGEZE Control की शुरुआत से न केवल इमारतों और उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ती है, बल्कि यह स्मार्ट सिस्टम ऊर्जा दक्षता और संवहनीयता के मामले में भी फ़ायदेमंद साबित होती है, क्योंकि अनावश्यक रूप से खुले रहने वाले दरवाजे अब इसकी बदौलत अतीत की बात हो गए हैं।
भवनों की ऊर्जा दक्षता के बारे में अधिक जानकारीmyGEZE Control और स्पष्ट पहुंच नियमों के लागू होने के साथ, फ्राईहाम स्पोर्ट्स पार्क बहु-उद्देश्यीय उपयोगों की आवश्यकताओं के लिए बेहतर रूप से तैयार है। यह प्रणाली सुरक्षा, समावेश और संवहनीयता के मानक स्थापित करती है।
सीगफ्रीड एफ़ेनबर्गर, फ़ैसिलिटी मैनेजमेंट प्रमुख, फ्राईहाम स्पोट्स कैम्पससर्विस एकीकरण - अधिक सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए
यदि सिस्टम अलार्म या खराबी की सूचना देता है, तो उसे सीधे GEZE Service को भेज दिया जाता है। सभी तैयारियां होते ही, टीम तुरंत सक्रिय हो जाती है। © Jürgen Biniasch / GEZE GmbH
myGEZE Control और myGEZE Visu के माध्यम से स्वचालित रूप से दर्ज होने वाले दोषों को लक्षित तरीके से संसाधित किया जाता है, जो न्यूनतम डाउनटाइम के साथ अधिकतम परिचालन सुरक्षा सुनिश्चित करता है। © Jürgen Biniasch / GEZE GmbH
फ़ैसिलिटी मैनेजमेंट का बोझ हल्का करने और काम के घंटों के बाहर भी दोष-मुक्त संचालन सुनिश्चित करने के लिए, फ्राईहाम स्पोर्ट्स कैम्पस के लिए एक विशेष विनियमन स्थापित किया गया है: दोष संदेश और अलार्म सीधे GEZE Service को अग्रेषित हो जाते हैं और फिर वहां से उनका समन्वयन किया जाता है।
व्यवहारिक दृष्टि से, यह कुछ इस तरह दिखता है:
- स्वचालित त्रुटि पहचान: myGEZE Control अवरुद्ध दरवाजों अथवा खुले हुए आपातकालीन निकासों जैसी खराबियों की पहचान स्वचालित रूप से करता है।
- myGEZE Visu भवन प्रबंधन प्रणाली रियल-टाइम में तुरंत और स्पष्ट रूप से त्रुटि, उसकी पोज़ीशन और प्राथमिकता स्तर को प्रदर्शित करती है।
- संदेश सीधे और स्वचालित रूप से GEZE Service को अग्रेषित किए जाते हैं: ऑपरेटर को मैनुअल रूप से प्रेषित करने या उसका विश्लेषण करने की आवश्यकता नहीं रहती, जो बड़े क्षेत्रों और अधिक उपयोगकर्ताओं की स्थिति में काफ़ी फ़ायदेमंद होता है।
- GEZE Service संदेश का विश्लेषण करती है, कैंपस ऑपरेटर के साथ संपर्क स्थापित करती है और अगले चरणों पर चर्चा करती है।
- आवश्यकता होने पर, एक पूरी तरह तैयार सेवा तकनीशियन को समय की हानि किए बिना लक्षित तरीके से प्रभावित प्रणाली के पास भेजा जाता है।
विशेष रूप से एक ऐसे परिसर के लिए जो दैनिक उपयोग में है और आम जनता के लिए उपलब्ध है, यह स्वचालित सर्विस चैन अधिकतम परिचालन सुरक्षा सुनिश्चित करती है और डाउनटाइम को कम से कम रखती है।
अगर संक्षेप में कहा जाए, तो GEZE के भवन स्वचालन समाधान और कस्टमाइज़्ड सेवाएं वास्तव में बेहतर मूल्य प्रदान करते हैं।
व्यापक परामर्श और आवश्यकता विश्लेषण की बदौलत, फ्राईहाम स्पोर्ट्स पार्क के लिए आदर्श समाधान पाया गया था:
myGEZE Control भवन स्वचालन और नियंत्रण प्रणाली के साथ दरवाजों और सुरक्षा प्रणालियों को आपस में कनेक्ट किया गया है और myGEZE Visu भवन प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से उन्हें केंद्रीय रूप से नियंत्रित किया जाता है। प्रत्येक इमारत की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया था, साथ ही दिन के दौरान इन इमारतों का उपयोग करने वाले विभिन्न लोगों की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया था।
इससे लोगों और इमारतों की दीर्घकालिक सुरक्षा में सुधार हुआ है।
GEZE Service टीम को स्वचालित त्रुटि संदेश फ़ॉरवर्डिंग समाधान को पूरा करती है, फ़ैसिलिटी मैनेजमेंट का बोझ हल्का करती है, साथ ही काम के बाद अतिरिक्त समय भी कवर करती है।