HBS कम्पेन में ऐतिहासिक संरक्षण को बरकरार रखते हुए नवीनीकरण और उपयोग परिवर्तन: बाधा-मुक्त निवास के लिए स्वचालित दरवाजे और इंटेलिजेंट तरीके से कनेक्टेड खिड़की तकनीक
कम्पेन स्थित भूतपूर्व होगेरे बर्गरस्कूल (HBS) के नवीनीकरण के साथ, 19वीं सदी की एक ऐतिहासिक संरक्षण प्राप्त भवन को आधुनिक आवासीय और देखभाल परिसर में परिवर्तित किया गया है। GEZE की स्मार्ट, नेटवर्क में कनेक्टेड खिड़की तकनीक और आधुनिक दरवाजा प्रौद्योगिकी की बदौलत, सभी भवन उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुलभ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण बनाया गया है।
HBS कम्पेन को एक खाली पड़ी स्कूल की इमारत से एक इंटेलिजेंट आवासीय और देखभाल परिसर में बदल दिया गया था।
खाली पड़ी स्कूल की इमारत को एक इंटेलिजेंट आवासीय और देखभाल परिसर में बदल दिया गया था। © GEZE Benelux B.V.
कई साल तक खाली रहने के बाद, भूतपूर्व होगेरे बर्गरस्कूल (HBS) की विशिष्ट इमारत, जो एक अनूठे फ़साड वाली 19वीं सदी की एक सुंदर, ऐतिहासिक संरक्षण प्राप्त इमारत है, को एक नए उपयोग में लाया जाना था। देखभाल संगठन IJsselheem का केंद्रीय लक्ष्य आधुनिक निवास सुविधा और देखभाल प्रौद्योगिकी को ऐतिहासिक संरक्षण प्राप्त भवन संरचना में एकीकृत करना था। परिवेश ऐसा होना चाहिए जो वृद्ध लोगों को एक आरामदायक, स्वतंत्र जीवन जीने में सक्षम बनाए और आवश्यकता होने पर देखभाल सेवाओं को एकीकृत कर सके, और ऐसा करने से मौजूदा इमारत के सांस्कृतिक-ऐतिहासिक चरित्र में कोई बदलाव नहीं आना चाहिए।
पेशेवर प्लानिंग की बदौलत अनुकूलित भवन समाधान
जिम्मेदार निर्माण कंपनी Salverda ने ड्राफ़्टिंग के चरण से ही, स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र की एक अनुभवी कंपनी के रूप में, भवन स्वचालन की संभावनाओं को तलाशने के लिए GEZE को शामिल किया, जो एक ऐतिहासिक संरक्षण प्राप्त भवन में सभी के लिए पहुंच, सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए एक प्रमुख घटक है। हालांकि, परियोजना के शुरुआत में ही यह स्पष्ट हो गया कि इस ऐतिहासिक संरक्षण प्राप्त इमारत की विशिष्ट घुमावदार खिड़कियां भी नवीनीकरण की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण हैं: खिड़कियों की ऊंचाई की वजह से निवासियों द्वारा उनका स्वतंत्र उपयोग कर पाना असंभव था। यही वजह रही कि भवन नवीनीकरण के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में खिड़की स्वचालन को भी शामिल किया गया।
एक व्यापक मूल्यांकन के बाद, निम्नलिखित उद्देश्यों की पहचान की गई:
- बिना किसी उठान वाले और समान स्तर पर मौजूद मार्गों और स्वचालित दरवाजों के माध्यम से सभी के लिए पहुंच
- ऊंचाई पर मौजूद विशाल मौजूदा खिड़कियों के बावजूद स्वचालित खिड़की समाधान
- सुरक्षित लॉकिंग प्रणालियां
- एक भवन प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से खिड़कियों का केंद्रीय नियंत्रण
- ऐतिहासिक फ़साड, खिड़की संरचना और आंतरिक डिज़ाइन तत्वों का संरक्षण
स्मार्ट समाधान: KNX के माध्यम से खिड़की ड्राइव की इंटेलिजेंट नेटवर्किंग
नेटवर्क में कनेक्टेड, स्वचालित खिड़कियों के साथ भवन स्वचालन का निर्णय स्वाभाविक था: निवासियों को उन्हें सहज रूप से संचालित करने में सक्षम होना चाहिए, साथ ही, समाधान IJsselheem की मौजूदा भवन प्रबंधन प्रणाली के साथ समेकित रूप से एकीकृत करना संभव होना चाहिए।
निर्माण कंपनी, इंस्टॉलेशन कंपनी और विशेषज्ञ साझेदार Deurplus के साथ घनिष्ठ तकनीकी समन्वय में, भवन प्रबंधन प्रणाली के साथ खिड़की ड्राइव के एकीकृत और नियंत्रण के लिए BUS प्रणाली KNX को स्टैंडर्ड के रूप में चुना गया।
नई इमारत का नवीनीकरण: ऐतिहासिक संरक्षण के साथ आधुनिक तकनीक और सुलभता का मिलन
नए उपयोग हेतु भवन के नवीनीकरण में सख्त सूचीबद्ध भवन कानून विनिर्देशों का पालन किया जाना था। मौजूदा खिड़कियों का आकार छोटा नहीं किया जा सकता था, और कई पैनल चार मीटर से अधिक लंबे थे।
एक विशेष चुनौती यह थी कि इन्सुलेशन, इलेक्ट्रिक्स और केबलिंग सहित पूरे तकनीकी बुनियादी ढांचे को बिना दिखाई दिए एकीकृत किया जाना था। मानक समाधानों का उपयोग करना संभव नहीं था। यह ज़रूरी था कि सभी घटक ऐतिहासिक विशिष्टताओं को प्रभावित किए बिना, मौजूदा संरचना के लिए रचनात्मक और दृश्यात्मक तरीके से अनुकूलित हों।
GEZE की नेटवर्कबबद्ध खिड़की तकनीक की बदौलत धुआं और गर्मी निकासी, वेंटिलेशन और ऊर्जा दक्षता निर्देश
GEZE Slimchain खिड़की ड्राइव को स्वचालित किया जा सकता है या अगर चाहें तो स्वयं नियंत्रित किया जा सकता है और इस तरह वह भवन के आराम, सुरक्षा और ऊर्जा दक्षता को बेहतर बनाने में योगदान करती है। © GEZE Benelux B.V.
खिड़की स्वचालन के लिए Slimchain चैन ड्राइव का उपयोग किया गया। इस ऐतिहासिक संरक्षण प्राप्त इमारत में उपयोग की दृष्टि से, वे ऑपरेटर, स्टाफ़ और निवासियों के लिए एक आदर्श समाधान हैं और यहां सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करते हैं।
- खिड़की ड्राइव का EN 12101-2 के अनुसार प्राकृतिक धुआँ और गर्मी निकास उपकरण (NRWG) के रूप में परीक्षण किया गया है और इस प्रकार वे आग लगने की स्थिति में धुएं और गर्मी की निकासी हेतु ओपनिंग के रूप में काम करते हैं, जो धुआं-मुक्त निकासी और बचाव मार्गों के लिए आवश्यक हैं, जो कमजोर व्यक्ति समूहों के लिए (आत्म) बचाव को आसान बनाते हैं और स्टाफ़, निवासियों और इमारत की सुरक्षा में योगदान करते हैं।
- IQ windowdrive उत्पाद समूह IQ Box KNX के माध्यम से इंटेलिजेंट ड्राइव नियंत्रण को सक्षम करता है।
- लाइटिंग और सन प्रोटेक्शन की भांति ही, ऊंची धनुषाकार खिड़कियों की ओपनिंग और क्लोजिंग स्वचालित है और टैबलेट के माध्यम से भवन प्रबंधन प्रणाली में संभव है।
- भवन स्वचालन की बदौलत, खिड़की ड्राइव तापमान और हवा गुणवत्ता के मान के अनुसार प्रतिक्रिया देते हैं, और इस प्रकार गैस-मुक्त, गर्मी पंप-नियंत्रित जलवायु प्रणाली में ऊर्जा की खपत को अनुकूलित करते हैं।
- दिखने में सूक्ष्म और शालीन बनावट, फ़साड की डिजाइन में इष्टतम रूप से घुल-मिल जाती है।
- GEZE Slimchain विशेष संस्करणों में उपलब्ध है: स्ट्रोक, केबल की लंबाई, रंग और संरेखण को DIN बाएं/दाएं के अनुसार कॉन्फ़िगर किया जा सकता है।
एक 140 साल पुरानी इमारत में नवीनतम तकनीकी नवाचारों को लागू करना - यही नीदरलैंड की इस परियोजना को अद्वितीय बनाता है।
विम वान ओमेन, परियोजना प्रबंधक Salverdaआधुनिक दरवाजा प्रौद्योगिकी की बदौलत, देखभाल की आवश्यकता वाले निवासी भी अपने कमरों में बाधा-मुक्त और सुरक्षित तरीके से आवाजाही कर सकते हैं। © GEZE Benelux B.V.
सुरक्षा और आराम के लिए आधुनिक दरवाजा प्रौद्योगिकी
अपार्टमेंट और सामुदायिक क्षेत्रों के स्विंग दरवाजों में GEZE Slimdrive EMD-F ड्राइव लगाई गई। वे कई मायनों में आराम और सुरक्षा प्रदान करते हैं:
- लो-एनर्जी-फंक्शन दरवाजे को कम गति के साथ खोलता और बंद करता है और साथ ही साथ उच्चतम सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करता है।
- मैनुअल रूप से दरवाजा खोलने पर सर्वो फ़ंक्शन मोटर समर्थन प्रदान करता है।
- बाधा-पहचा प्रणाली स्पर्श द्वारा बाधा की पहचान करती है और दरवाजे के खुलने अथवा बंद करने की प्रक्रिया को रोकती है।
- आटोमेटिक रिवर्सिंग फंक्शन बाधा की पहचान करता है और दरवाजे को ओपनिंग पोजीशन में लौटाता है।
- पुश एंड गो फ़ंक्शन, दरवाजा लीफ पर हल्का सा मैनुअल दबाव पड़ने पर ड्राइव स्वचालन मैकेनिज़्म को ट्रिगर करता है।
इसके अलावा, सभी के लिए पहुंच, आरामदायक संचालन और सुरक्षा को संयोजित करने के लिए मोटर चालित मल्टी-पॉइंट लॉकिंग सिस्टम एकीकृत किया गया है। इसका मतलब यह है निवासी और देखभाल कर्मचारी पूरे भवन में आरामदायक और बाधा-मुक्त तरीके से आवाजाही कर सकते हैं, जो उम्र के साथ उत्पन्न होने वाली सीमित गतिशीलता के मामले में विशेष रूप से फ़ायदेमंद है।
ऐतिहासिक संरक्षण और भवन स्वचालन का तालमेल
कम्पेन की भूतपूर्व HBS इमारत के उपयोग परिवर्तन से पता चलता है कि किस तरह ऐतिहासिक संरक्षण प्राप्त इमारतों को तकनीकी रूप से आगे की सोच के साथ विकसित किया जा सकता है। खिड़कियों और दरवाजों के लिए कस्टमाइज़्ड स्वचालन समाधानों के माध्यम से, ऐतिहासिक संरक्षण से जुड़ी आवश्यकताओं और प्राकृतिक वेंटिलेशन और सभी के लिए पहुंच के बीच तालमेल स्थापित किया जा सका।
Deurplus को भी नतीजों पर गर्व है:
यह बहुत दुर्लभ है कि प्रौद्योगिकी, ऐतिहासिक संरक्षण और देखभाल का इतना बढ़िया तालमेल देखने को मिलता है। इस परियोजना में एक सामान्य पारंपरिक नवनिर्मित भवन की तुलना में अधिक मेहनत लगी, लेकिन यह मेहनत का परिणाम बहुत बढ़िया रहा।
हेंड्री वान डेन हूर्न, DeurPlus के मालिक और निदेशकKNX कनेक्शन की बदौलत, निवासी एक टैबलेट के माध्यम से आरामदायक तरीके से खिड़कियों, दरवाजों, लाइटिंग और सन प्रोटेक्शन को नियंत्रित कर सकते हैं। © GEZE Benelux B.V.
KNX आधारित भवन प्रबंधन प्रणाली में खिड़की ड्राइव का एकीकरण एक केंद्रीय नियंत्रण के साथ ही साथ निवासियों और ऑपरेटर के लिए उपयोगकर्ता-अनुकूल संचालन संभव बनाता है। साथ ही, स्वचालित वेंटिलेशन और ऑपरेटिंग फ़ंक्शन भवन की ऊर्जा दक्षता में योगदान करते हैं और आग लगने की स्थिति में बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।
परियोजना यह स्पष्ट करती है कि यदि आप आराम, सुरक्षा और संचालन से संबंधित आधुनिक आवश्यकताओं के साथ एक ऐतिहासिक भवन का नवीनीकरणक करना चाहते हैं, तो शुरुआत से ही तकनीकी प्लानिंग करना, प्लानिंग, निर्माण और प्रणाली एकीकरण के बीच घनिष्ठ समन्वय स्थापित करना और विशेष रूप से अनुकूलित स्वचालन समाधानों का उपयोग करना निर्णायक साबित होता है। इसका परिणाम एक अद्वितीय आवासीय और देखभाल परिसर है जो अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और भविष्योन्मुखी आराम को ऐतिहासिक आकर्षण के साथ जोड़ता है। स्वचालन की बदौलत भवन आजीवन, आत्म-निर्भर रूप से रहने के लिए अनुकूल है।