बेहतर ऊर्जा दक्षता: क्लाइमेट-एक्टिव फ़साड की बदौलत
वियना स्थित ग्रूनडेकरगास माध्यमिक स्कूल के स्कूली परिसर में लगे क्लाइमेट-एक्टिव फ़साड में GEZE की नवोन्मेषी दरवाजा, खिड़की और सुरक्षा प्रणालियों को एक स्मार्ट भवन प्रबंधन प्रणाली के साथ एकीकृत किया गया है, जिससे अधिक सुविधा, सुहावनी इनडोर जलवायु और सर्वोत्तम ऊर्जा दक्षता सुनिश्चित होती है।
इंटेलिजेंट फ़साड किस तरह काम करते हैं?
वियना स्थित ग्रूनडेकरगास माध्यमिक स्कूल में इंटेलिजेंट फ़साड का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इंटेलिजेंट फ़साड का उद्देश्य भवनों की ऊर्जा खपत को घटाना होता है। इनकी मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित होती हैं:
- इंटेलिजेंट सामग्री और प्रणालियां,
- डेटा की रिकॉर्डिंग के लिए सेंसर,
- परिवेशी परिस्थितियों के साथ समावेश स्थापित करने की क्षमता,
- घटकों में अन्य प्रणालियों के साथ संचार करने की क्षमता, और,
- बेहतर भवन स्वचालन, ताकि हीटिंग और एयर कंडीशनिंग की आवश्यकता को कम से कम किया जा सके।
इसलिए, इंटेलिजेंट फ़साड का उपयोग ऊर्जा की खपत को घटा सकता है, उपयोगकर्ताओं की जीवन गुणवत्ता में सुधार कर सकता है और भवन को अधिक संवहनीय बना सकता है।
इंटेलिजेंट फ़साड के फ़ायदे
- समायोजन क्षमता: इंटेलिजेंट फ़साड सेंसरों के माध्यम से प्रकाश की तीव्रता, तापमान और वायु गुणवत्ता जैसे डेटा को रिकॉर्ड करते हैं और परिवेशी परिस्थितियों में होने वाले बदलावों के अनुसार खुद को समायोजित करते हैं।
- आराम: आवश्यकता के अनुरूप नियंत्रण उपयोगकर्ताओं के लिए अनुकूल होता है और सुहावनी इनडोर जलवायु सुनिश्चित करता है, जिसके लिए खिड़कियों को मैनुअल तरीके से खोलने और बंद करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
- ऊर्जा दक्षता: इंटेलिजेंट फ़साड अन्य भवन प्रणालियों के साथ संचार कर सकते हैं और इस तरह से ऊर्जा की खपत और CO2 उत्सर्जन में कमी ला सकते हैं।
बेहतर सुरक्षा और ऊर्जा दक्षता के लिए Slimchain चैन ड्राइव
- ,
सभी मोटरचालित खिड़कियों, जिन्हें 2.5m से कम ऊंचाई पर इंस्टॉल किया गया है, में GC 342 लेजर स्कैनर और एक सेफ़्टी स्विच मॉड्यूल प्रदान किया गया है।
बुद्धिमत्तापूर्ण: इंटेलिजेंट सेंसर स्वचालित खिड़की वेंटिलेशन को नियंत्रित करते हैं
खिड़कियों में Slimchain चैन ड्राइव का इस्तेमाल किया गया है, जिन्हें भवन प्रबंधन प्रणाली के साथ एकीकृत किया गया है। स्कूल भवन के क्लाइमेट-एक्टिव फ़साड की वेंटिलेशन प्रणालियों को एक बुद्धिमत्तापूर्ण तरीके से नियंत्रित किया जाता है, ताकि सर्वोत्तम इंडोर वायु गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। यह नियंत्रणा विभिन्न घटकों जैसे हवा में CO2 की मात्रा, भीतरी और बाहरी तापमान, जगह के प्रयोग का तरीका और समय आदि पर निर्भर करता है।
भीतर की निगरानी के लिए सेंसरों का इस्तेमाल किया जाता है जो हवा में CO2 की मात्रा और तापमान मापते हैं। इसके लिए तीन चरणों का नियंत्रण दिया गया है: 10°, 35° (धीमा और शांत वेंटिलेशन) और 55° (तीव्र वेंटिलेशन) शिक्षकों के साथ ही साथ विद्यार्थी भी इन सेटिंग्स को आवश्यकता के अनुसार बदल सकते हैं। इसके अलावा प्रणाली हवा की दिशा को भी रिकॉर्ड करती है, ताकि फ़साड पर होने वाली निर्भरताओं जैसे हवा का दबाव और सक्शन की निगरानी की जा सके और हवा के झोंके उत्पन्न होने से रोके जा सकें। क्रॉस-प्रवाह के पैनल हवा का नियंत्रित आदान-प्रदान सुनिश्चित करते हैं, जो ध्वनिरोधी भी होता है।
उपयोगकर्ताओं के अनुकूल: स्वचालित वेंटिलेशन + मैनुअल बटन
ग्रूनडेकरगास माध्यमिक स्कूल के स्कूली भवन में वेंटिलेशन का नियंत्रण CO2, तापमान उपयोग के तरीके और समय के आधार पर किया जाता है। इस समाधान से नियंत्रित प्राकृतिक वेंटिलेशन सुनिश्चित होता है और शिक्षक भी मैनुअल वेंटिलेशन की जिम्मेदारी से मुक्त रहते हैं। हालांकि ऐसे संचालन पैनल भी प्रदान किए गए हैं, जिनकी सहायता से शिक्षक और विद्यार्थी आवश्यकता के अनुसार अपने हाथों से नियंत्रण कर सकते हैं। ये बटन खिड़कियों को मैनुअल तरीके से खोलने और बंद करने का विकल्प देते हैं। इस तरह से स्वचालित खिड़की वेंटिलेशन उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधाजनक और लचीला बना रहता है।
स्वचालित वेंटिलेशन के बारे में अधिक जानकारी
स्वचालित खिड़कियों की सुरक्षित डिज़ाइनिंग
स्कूलों को विशेष रूप से उच्च सुरक्षा मानकों का पालन करना होता है क्योंकि यहां बात बच्चों के कल्याण और सुरक्षा की होती है। इसलिए इस बात पर ध्यान देना विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण होता है कि मोटरचालित खिड़कियों को मशीन निर्देश 2006/42/EG के अनुसार मशीनों के रूप में वर्गीकृत किया जाता है और इसलिए उनके लिए समुचित सुरक्षात्मक उपाय करने की आवश्यकता होती है। ग्रूनडेकरगास माध्यमिक स्कूल के स्कूली भवन में सभी मोटरचालित खिड़कियों, जिन्हें 2.5m से कम ऊंचाई पर इंस्टॉल किया गया है, में GC 342 लेजर स्कैनर और एक सेफ़्टी स्विच मॉड्यूल प्रदान किया गया है। पहली मंजिल की छत पर लगी खिड़कियों में यह सुरक्षा अंदर और बाहर दोनों तरफ प्रदान की गई है।
नाइट-टाइम कूलिंग स्वचालित रूप से नियंत्रित की जाने वाली खिड़कियों के माध्यम से की जाती है।
नाइट-टाइम कूलिंग से ऊर्जा की बचत
ग्रूनडेकरगास माध्यमिक स्कूल के स्कूल परिसर में स्वचालित नाइट-टाइम कूलिंग ऊर्जा दक्षता में योगदान करती है। Slimchain खिड़की ड्राइव के साथ स्वचालित की गईं खिड़कियां दिन में इकट्ठा होने वाली गर्मी को रात के दौरान बाहर निकालती हैं, जिसके कारण रात के समय के दौरान अंदर का तापमान लक्षित रूप से घट जाता है। नाइट-टाइम कूलिंग को परियोजना स्थल पर ही एक सॉफ्टवेयर के द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जो ना केवल नियंत्रण बल्कि निगरानी भी सुनिश्चित करता है। इसकी सहायता से ऑपरेटर और उपयोगकर्ता सेटिंग्स को समायोजित कर सकते हैं। इसका नियंत्रण भवन नियंत्रण तकनीक के माध्यम से किया जाता है, जिसके लिए समय के साथ-साथ तापमान पर निर्भर घटकों को भी ध्यान में रखा जाता है।
नाइट-टाइम कूलिंग के बारे में अधिक जानकारी
BACnet और KNX के माध्यम से भवन नियंत्रण तकनीक के साथ सहज एकीकरण
बिल्डिंग बस के माध्यम से खिड़की ड्राइव का सक्रियण और फ़ीडबैक की प्राप्ति IQ box KNX के द्वारा की जाती है। प्रत्येक स्वचालित खिड़की के लिए विश्वसनीय ढंग से मिलने वाले स्थिति संदेश भवन की निगरानी को अधिक कुशल बनाते हैं। बटन और सेंसर जैसे अन्य घटकों को एकीकृत बटन इंटरफ़ेस के माध्यम से कनेक्ट किया गया है। आवश्यकता के अनुसार, रेट्रोफिटिंग और विस्तार भी आसानी के साथ किए जा सकते हैं।
भवन नियंत्रण तकनीक के KNX और BACnet परिवेश के बीच संचार निर्बाध तरीके से होता है, क्योंकि प्रणालियों के बीच स्पष्ट संचार प्रोटोकॉल निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार से दोनों प्रणालियों के बीच कार्यकुशल डेटा ट्रांसफ़र सुनिश्चित किया जाता है।
क्लाइमेट-एक्टिव फ़साड के सभी फ़ायदों का एक संक्षिप्त विवरण
- वेंटिलेशन प्रणालियों के इंटेलिजेंट नियंत्रण के द्वारा सर्वोत्तम इंडोर वायु गुणवत्ता
- CO2 की मात्रा, तापमान, इस्तेमाल का तरीका और समय के आधार पर तीन-स्तरीय नियंत्रण के साथ वेंटिलेशन का समायोजन।
- संचालन पैनल के द्वारा शिक्षक और विद्यार्थी वेंटिलेशन को मैनुअल तरीके से नियंत्रित कर सकते हैं।
- सेफ़्टी स्विच मॉड्यूल और GC 342 लेजर स्कैनर के माध्यम से खिड़की की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।
- हवा के झोंके उत्पन्न होने से रोकने के लिए हवा की दिशा की निगरानी।
- हवा के नियंत्रित प्रवाह और रात के समय कूलिंग के माध्यम से ऊर्जा दक्षता।
- BACnet सेंसरों और KNX इंटरफ़ेस का एकीकरण भवन नियंत्रण तकनीक के साथ कुशल संचार सुनिश्चित करता है।
- नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों के माध्यम से ऊर्जा की बचत और CO2 की कमी में योगदान।
- स्मार्ट बिल्डिंग अवधारणा संवहनीयता और सर्वोत्तम भवन दक्षता को प्रोत्साहित करती है।
भविष्योन्मुखी: अधिक संवहनीयता और ऊर्जा दक्षता
वियना स्थित ग्रूनडेकरगास माध्यमिक स्कूल के स्कूली परिसर में लगा क्लाइमेट-एक्टिव फ़साड निर्माण सेक्टर में इंटेलिजेंट प्रौद्योगिकियों और संवहनीय अवधारणाओं के एकीकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिसके द्वारा ऊर्जा दक्षता और संवहनीयता के संदर्भ में भविष्य की चुनौतियों से निपटा जा सकता है। GEZE यहां पर ना केवल घटकों की आपूर्ति कर रहा है, बल्कि परियोजना को सफल बनाने के लिए, परियोजना विकास और प्रोग्रामिंग के लिए संपूर्ण परामर्श और सेवाएं भी प्रदान कर रहा है।