FENSTERBAU FRONTALE 2026: GEZE द्वारा दरवाजा क्लोजर की अभिनव पीढ़ी TS 7000 का प्रदर्शन
इस साल के FENSTERBAU FRONTALE में, GEZE अपने नवीनतम, पुरस्कार विजेता TS 7000 दरवाजा क्लोजर को पेश करने जा रहा है। साथ ही खिड़कियों और दरवाजों के लिए अन्य अभिनव समाधान भी पेश किए जाएंगे जो निर्माण परियोजनाओं को अधिक कुशल और सुविधाजनक बनाते हैं। इसी कड़ी में, GEZE द्वारा भवन स्वचालन समाधान myGEZE Connectivity, पिवट दरवाजों के लिए नए ड्राइव सिस्टम Axira और बाधा-मुक्त आत्म-बचाव को संभव बाने वाले GEZE Powerturn F का प्रदर्शन भी किया जाएगा। आगंतुक 24 से 27 मार्च 2026 के दौरान नुर्नबर्ग व्यापार मेला स्थल के हॉल 1 में बूथ 1-313 और 1-513 पर GEZE से मिल सकते हैं।
GEZE में मार्केटिंग प्रमुख, आंजेला स्टाइबर कहती हैं, “FENSTERBAU FRONTALE को खिड़कियों, दरवाजों और फ़साड के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला माना जाता है, और यह नवाचार, आदान-प्रदान और प्रेरणा के इर्द-गिर्द ही घूमता है - जो हमारे TS 7000 जैसे नवीनतम समाधानों को लोगों के सम्मुख प्रस्तुत करने के लिए आदर्श वातावरण है।”
TS 7000 आधुनिक भवन अवधारणाओं के लिए मानक गढ़ता है
GEZE स्टैंड का मुख्य आकर्षण: नई खूबियों वाला पुरस्कार विजेता TS 7000 दरवाजा क्लोजर। © GEZE GmbH
2026 की गर्मियों में बाजार में अपने आधिकारिक पदार्पण से पहले ही TS 7000 दरवाजा क्लोजर अपनी भविष्योन्मुखी डिज़ाइन, अपने अत्यधिक सुविधाजनक संचालन और बाधा-मुक्त संचालन सुनिश्चित करने वाली अपनी अभिनव कार्य क्षमताओं के साथ आइकॉनिक अवार्ड के निर्णायकों को प्रभावित कर चुका है। यह आधुनिक भवन अवधारणाओं के लिए बिल्कुल नए मानक गढ़ रहा है: उच्च दक्षता सुनिश्चित करने वाली नई Easyflow टेक्नोलॉजी को बदौलत, TS 7000 सहज ओपनिंग और विश्वसनीय क्लोज़िंग दोनों ही चीजें एक साथ सुनिश्चित करता है। इसका मतलब यह है कि दरवाजे को आसानी से संचालित तो किया ही जा सकता है, उसे उतनी ही विश्वसनीयता के साथ बंद भी किया जा सकता है, और ये काम यह सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील परिस्थितियों, जैसे वेस्टीब्यूल अथवा निकलने के रास्तों में भी बखूबी करता है।
इसके अलावा, दरवाजा क्लोजर की यह नई पीढ़ी DIN 18040 और DIN SPEC 1104 की शर्तों को पूरा करती है, और इस प्रकार बाधा-मुक्त सभी के लिए पहुंच सुनिश्चित करती है। इसके आधुनिक, सौंदर्यपूर्ण डिज़ाइन की बदौलत इसका सार्वभौमिक इंस्टालेशन संभव है: सभी प्रकार के इंस्टालेशन के लिए एक क्लोज़र बॉडी। अन्य लाभ: SNAPnFIX इंस्टालेशन सहायता टूल की बदौलत, TS 7000 अपनी अत्यधिक आसान और तीव्र इंस्टालेशन की खासियत के साथ अपनी ओर ध्यान आकर्षित करता है। दरवाजा क्लोजर की तापमान स्थिरता की बदौलत, इंस्टालेशन के बाद बार-बार किसी तरह के समायोजन की आवश्यकता नहीं रह जाती, जिसका अर्थ है दक्षता और कम शिकायतें। TS 7000 का इंस्टालेशन कितना तेज और आसान है, इसका अनुभव लेने के लिए इंस्टालेशन इंजीनियर GEZE के बूथ पर एक माउंटिंग चैलेंज में हिस्सा ले सकते हैं और स्वयं जान सकते हैं।
FENSTERBAU FRONTALE को खिड़कियों, दरवाजों और फ़साड के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला माना जाता है, और यह नवाचार, आदान-प्रदान और प्रेरणा के इर्द-गिर्द ही घूमता है - जो हमारे TS 7000 जैसे नवीनतम समाधानों को लोगों के सम्मुख प्रस्तुत करने के लिए आदर्श वातावरण है।
आंजेला स्टाइबर, GEZE में मार्केटिंग प्रमुखGEZE Axira: पिवट दरवाजों के लिए पहला EN मानक-प्रमाणित ड्राइव सिस्टम
दरवाजा क्लोजर की नवीनतम पीढ़ी के पूरक के रूप में, GEZE एक और नवाचार पेश कर रहा है: स्वचालित पिवट ड्राइव सिस्टम Axira। © Daniel Mueller
दरवाजा क्लोजर की अपनी नवीनतम पीढ़ी के अलावा, व्यापार मेले में GEZE एक और नवाचार प्रदर्शित करेगा: Axira स्वचालित पिवट ड्राइव सिस्टम। इस उत्पाद के रूप में पहली बार GEZE बाजार में पिवट दरवाजों के लिए एक ऐसा ड्राइव सिस्टम लेकर आ रहा है जिसका परीक्षण और प्रमाणन EN 16005 मानक के अनुसार किया गया है। सुरक्षा और आराम के लिए नए मानकों को स्थापित करते हुए, Axira विशाल आकार वाले और अत्यधिक भारी-भरकम दरवाजों की स्वचालित ओपनिंग संभव बनाता है: यह नया पिवट ड्राइव सिस्टम 450 किलोग्राम तक वजन वाली लीफ को सुरक्षित तरीके से मूव कर सकता है और 2,400 मिलीमीटर तक की चौड़ाई और 4,000 मिलीमीटर तक की ऊंचाई के आयाम संभव बनाता है।
कनेक्टिविटी समाधान, GEZE Connectivity इंस्टालेशन कंपनियों के लिए फ़ायदेमंद है
myGEZE Connectivity ने दिखाया है कि भवन स्वचालन इंस्टालेशन कंपनियों के लिए किन अनुप्रयोग क्षेत्रों और अवसरों की पेशकश करता है। © GEZE GmbH
विशुद्ध दरवाजा प्रौद्योगिकी के अलावा, स्थापना कंपनियों के लिए भवन स्वचालन का विषय भी तेजी से महत्वपूर्ण होता जा रहा है। शिल्प कंपनियां इंटेलिजेंट स्वचालन समाधानों के बारे में ज्ञान का उपयोग प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में कर सकती हैं। इस परिप्रेक्ष्य में GEZE Connectivity किस तरह के अवसर प्रदान करता है और इंटेलिजेंट तरीके से कनेक्टेड भवन स्वचालन के लिए कौन-कौन सी विविधता भरी अनुप्रयोग स्थितियां हो सकती हैं, इस बारे में विशेषज्ञ व्यापार मेले में प्रस्तुतीकरण के दौरान बात करेंगे।
आगंतुक GEZE Powerturn F स्विंग डोर ड्राइव भी देख सकते हैं। यह प्रमाणित ड्राइव अब अलार्म की स्थिति बाधा-मुक्त आत्म-बचाव भी संभव बनाती है। इसकी बदौलत निकलने के दौरान दिव्यांगजनों की सहायता के लिए अलग से विशेष उपाय करने की ज़रूरत नहीं रह जाती। यदि होल्ड-ओपन प्रणाली को ट्रिगर किया जाता है, तो संचालन चाहें मैनुअल हो या बटन द्वारा, दोनों ही स्थितियों में स्वचालित ड्राइव ओपनिंग में सहायता करती है।
प्रेस जानकारी
संपादकीय प्रश्नों के लिए:
योनाथन वुर्स्टर
thepublic GmbH
टेलीफ़ोन:+49-151-14648048
ईमेल: geze@thepublicpr.com