GEZE TS 7000 दरवाजा क्लोजर को जर्मन डिज़ाइन अवार्ड 2026 मिला

GEZE का TS 7000 दरवाजा क्लोजर की फ़ेहरिश्त में एक और अवार्ड शुमार हो गया है: “एक्सिलेंट प्रोडक्ट डिज़ाइन” श्रेणी में जर्मन डिज़ाइन अवार्ड के साथ, इसने बाजार में अपने आधिकारिक लॉन्च से पहले ही दूसरा उच्च रैंकिंग वाला पुरस्कार प्राप्त कर लिया है। विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने विशेष रूप से इसकी सार्वभौमिक उपयोगिता और उच्च-स्तरीय गुणवत्ता की बदौलत मिलने वाले अत्यधिक टिकाऊपन पर निरंतर फ़ोकस की सराहना की। दरवाजा क्लोजर को “विनर” अवार्ड मिला है, जिसे अपनी संबंधित श्रेणी का कीर्तिमान माना जाता है।

दरवाजा क्लोजर TS 7000 के लिए जर्मन डिज़ाइन अवार्ड 2026 प्राप्त करते हुए GEZE के डेवलपमेंट डायरेक्टर, पैट्रिक श्लेख्ट, और प्रोडक्ट मैनेजमेंट हेड, डॉ. सेबेस्टियन यैगर। © GEZE GmbH

व्यापार, अकादमिक, विज्ञान और डिज़ाइन उद्योग जगत की मशहूर हस्तियों के हाई-प्रोफ़ाइल निर्णायक मंडल की राय में, सॉफ़्ट मूवमेंट गाइडिंग और संयमित डिज़ाइन TS 7000 के अनुभव को सरल और सराहनीय बनाते हैं। इस दरवाजा क्लोजर में एक स्पष्ट संरचना वाली डिज़ाइन और उच्च स्तरीय आराम, सुरक्षा और लचीलेपन का संयोजन देखने को मिलता है। सुगम्यता और टिकाऊपन पर निरंतर फ़ोकस निर्णायक साबित हुआ। 

6 फरवरी को फ्रैंकफार्ड अम माइन में आयोजित आधिकारिक अवार्ड शो के दौरान GEZE के डेवलपमेंट डायरेक्टर, पैट्रिक श्लेख्ट और प्रोडक्ट मैनेजमेंट हेड, डॉ. सेबेस्टियन यैगर के द्वारा यह पुरस्कार प्राप्त किया गया।

दरवाजा क्लोजर TS 7000 आधुनिक भवन अवधारणाओं के लिए मानक गढ़ता है

शक्तिशाली TS 7000 दरवाजा क्लोजर में डिज़ाइन, आराम, और सुरक्षा पर एक स्पष्ट फ़ोकस के साथ अभिनव कार्यक्षमताओं का संयोजन देखने को मिलता है, और इसके साथ यह आधुनिक भवन अवधारणाओं के लिए नए मानक स्थापित करता है। © GEZE GmbH

शक्तिशाली दरवाजा क्लोजर TS 7000 में अभिनव फ़ंक्शनों के साथ डिज़ाइन, आराम और सुरक्षा पर स्पष्ट फ़ोकस का संयोजन देखने को मिलता है। उच्च दक्षता सुनिश्चित करने वाली नई Easyflow टेक्नोलॉजी को बदौलत, TS 7000 सहज ओपनिंग और विश्वसनीय क्लोज़िंग दोनों ही चीजें एक साथ सुनिश्चित करता है। इसका मतलब यह है कि दरवाजे को आसानी से संचालित तो किया ही जा सकता है, उसे उतनी ही विश्वसनीयता के साथ बंद भी किया जा सकता है, और ये काम यह सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील परिस्थितियों, जैसे वेस्टीब्यूल अथवा निकलने के रास्तों में भी बखूबी करता है, हर तापमान और मौसम में। इस तरह, TS 7000 दरवाजा क्लोजर आधुनिक निर्माण अवधारणाओं के लिए नए मानक गढ़ रहा है। इसके अलावा, GEZE दरवाजा क्लोजर की यह नई पीढ़ी DIN 18040 और DIN SPEC 1104 की शर्तों को पूरा करती है, और इस प्रकार बाधा-मुक्त सभी के लिए पहुंच सुनिश्चित करती है। 

अपनी सौंदर्यपूर्ण और लचीली डिज़ाइन की बदौलत, TS 7000 को लगभग किसी भी स्थापना स्थिति के लिए अनुकूलित किया जा सकता है, और यह वास्तुकारों को प्लानिंग की दृष्टि से अधिकतम स्वतंत्रता और इंस्टालेशन कंपनियों के लिए निश्चिंतता सुनिश्चित करता है। सभी प्रकार के इंस्टालेशन के लिए एक क्लोजिंग बॉडी के माध्यम से यूनिवर्सल इंस्टालेशन सरल होने के साथ-साथ सहायक भी है। नई SNAPnFIX तकनीक इन्स्टालेशन इंजीनियरों के लिए इंस्टालेशन को और भी आसान बनाती है। दस लाख से अधिक टेस्ट साइकल असाधारण टिकाऊपन सुनिश्चित करते हैं।

जर्मन डिज़ाइन अवार्ड: विश्वव्यापी पहुंच के साथ प्रतिष्ठा

विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने विशेष रूप से इसकी सार्वभौमिक उपयोगिता और अत्यधिक टिकाऊपन पर निरंतर फ़ोकस की सराहना की।

जर्मन डिज़ाइन अवार्ड, जर्मन डिज़ाइन काउंसिल द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। अपने वैश्विक दायरे और अंतर्राष्ट्रीय आकर्षण के परिणामस्वरूप इसे सभी उद्योगों में डिज़ाइन के संदर्भ में सर्वाधिक सम्मानित पुरस्कारों में गिना जाता है। सन 2012 से ही जर्मन डिज़ाइन अवार्ड द्वारा प्रमुख डिज़ाइन रुझानों को पहचान और सम्मान दिया गया है। हर वर्ष उत्पाद डिज़ाइन, संचार डिज़ाइन और वास्तुकला के क्षेत्र में असाधारण प्रविष्टियों का चयन किया जाता है।