असाधारण वास्तुकला के लिए उपयुक्त दरवाजे: बेल्जियम के मोंस रेलवे स्टेशन में कस्टमाइज़्ड घुमावदार स्लाइडिंग दरवाजे
बेल्जियम के मोंस स्थित रेलवे स्टेशन वॉलोनिया प्रांत के रेल नेटवर्क के भीतर न केवल एक प्रमुख परिवहन केंद्र के रूप में कार्य करता है, बल्कि यह अपनी वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है, जो एक विशाल गिरजाघर जैसी भव्यता का आभास कराती है। घुमावदार वास्तुकला के लिए सटीक आयामों के अनुसार कस्टमाइज़्ड घुमावदार स्लाइडिंग दरवाजे तैयार किए, और इसके साथ यात्रियों की सुरक्षा में बढ़ोत्तरी की।
मोंस रेलवे स्टेशन की डिज़ाइन के अनुरूप कस्टमाइज़्ड दरवाजा समाधान
बेल्जियम के मोंस शहर में स्थित गारे दे मोंस रेलवे स्टेशन एक रेलवे स्टेशन और परिवहन केंद्र है जो विभिन्न परिवहन माध्यमों को एक ही केंद्रीय स्थान पर एकत्रित करता है। इन माध्यमों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रेल सेवाएँ, बसें, टैक्सियाँ, साइकिलें और कारें आदि सब शामिल हैं। साथ ही, यह स्टेशन शहर के दो हिस्सों को जोड़ता है: दक्षिणी हिस्से का ऐतिहासिक केंद्र और उत्तरी हिस्से के नए इलाके।
सैंटियागो कैलात्रावा द्वारा डिज़ाइन की गई स्टेशन की इमारत को सार्वजनिक अवसंरचना के एक हिस्से, एक शहरी केंद्र और लोगों के समय बिताने की जगह के रूप में डिज़ाइन किया गया है। प्लेटफ़ॉर्मों और यातायात क्षेत्रों के साथ-साथ, इस परियोजना में दुकानें, कार्यालय, पैदल यात्री क्षेत्र और प्राकृतिक तरीके से सजाए गए बाहरी क्षेत्र भी शामिल हैं। स्टेशन का संचालन 18 दिसंबर 2024 को शुरू हुआ था, हालाँकि आधिकारिक उद्घाटन 31 जनवरी 2025 को हुआ। स्टेशन के संचालक के रूप में, राष्ट्रीय बेल्जियम रेलवे कंपनी (SNCB-NMBS) ने प्रवेश और निकास द्वारों के लिए उपयुक्त स्लाइडिंग दरवाजा प्रणालियों को डिजाइन करने और अनुकूलित करने का दायित्व GEZE को सौंपा।
वास्तुशिल्प रूप से परिष्कृत रेलवे स्टेशन में दरवाजों के लिए आवश्यकताएँ
हर स्वचालित दरवाजा प्रणाली को घुमावदार मेहराबों के अनुसार ढाला गया। © GEZE Benelux
सटीक, फ़र्श के समान स्तर पर स्थापना प्लानिंग और इंस्टालेशन, दोनों की दृष्टि से अत्यधिक चुनौतीपूर्ण थी। © GEZE Benelux B.V.
इस परियोजना की खास चुनौती यह थी चाहें यहाँ की छत के लहरदार उभार हों या फिर भीतरी क्षेत्र के घुमावदार मेहराब हों, यहाँ का लगभग हर घटक प्राकृतिक रूप से निर्मित वक्राकार रेखाओं का हिस्सा प्रतीत होता है, जिसका मतलब है कि मान दरवाजे यहाँ फ़िट नहीं होते। नतीजतन, यह ज़रूरी था कि स्वचालित दरवाज़ा प्रणालियाँ भी डिज़ाइन और मौजूदा भवन संरचना में सटीक रूप से एकीकृत की जाएँ। दरवाजों को जो आवश्यकताएँ पूरी करनी थीं, उनका संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है:
- दरवाजा समाधानों से अपेक्षा थी कि वे भवन के वास्तुशिल्पीय घुमावों अथवा वक्रों का अनुसरण करें और दिखावट के मामले में समग्र डिज़ाइन के साथ मेल खाएँ। यह सुनिश्चित करने के लिए कि स्वचालित दरवाज़ा प्रणालियाँ तकनीकी दृष्टि से भरोसेमंद रूप से काम करें, दरवाजे के विभिन्न खंडों को मिलीमीटर तक की सटीकता के साथ समायोजित करने की आवश्यकता होती थी।
- स्लाइडिंग दरवाजे आपातकालीन निकास के रूप में उपयोग के लिए भी उपयुक्त होने चाहिए। इस संदर्भ में, इस व्यस्त स्टेशन पर भारी संख्या में यात्रियों के आवागमन को भी ध्यान में रखना चाहिए।
- दरवाजा प्रणालियों को पहले से मौजूद भवन प्रबंधन प्रणाली में एकीकृत किया जाना था, जो SNCB-NMBS द्वारा प्रदान की गई थी।
- आम तौर पर, स्वचालित दरवाजा प्रणालियों को उनकी अपनी अलग, भार वहन करने वाली संरचना में स्थापित किया जाता है। हालाँकि मोंस रेलवे स्टेशन में दरवाजा प्रणालियों को पहले से मौजूद संरचना में एकीकृत करना पड़ा।
- फ़र्श के साथ कनेक्शन भी प्लानिंग और स्थापना की दृष्टि से काफी चुनौती भरा था: स्टेनलेस स्टील निर्मित दरवाजा ट्रैक इस तरह से इंस्टॉल करने की आवश्यकता थी कि बाद में प्राकृतिक पत्थर निर्मित फ़र्श उनके साथ सटीकता के साथ फिट बैठे और समतल रहे। इसके लिए असेंबली टीम, फ्लोर-फिटिंग टीम और शामिल निर्माण साझेदारों के बीच चरण-दर-चरण समन्वय की आवश्यकता थी।
समाधान: GEZE के कस्टमाइज़्ड घुमावदार स्लाइडिंग दरवाजे
[Translate to Hindi:] Insgesamt 17 automatische, gebogene und individuell angefertigte Schiebetürsysteme Slimdrive SC FR wurden mit dem Sensor GC 363 installiert. © GEZE Benelux B.V.
मानकीकृत दरवाजा प्रणालियों को इस्तेमाल करने का तो सवाल ही नहीं उठता था। आवश्यकता थी एक विशेष समाधान की। और इस प्रकार, स्टेशन पर कुल 17 स्वचालित, घुमावदार और कस्टमाइज़्ड Slimdrive SC FR स्लाइडिंग दरवाजा प्रणालियाँ, जिनमें GC 363 सेंसर लगे हुए थे, स्थापित की गईं। डोर ड्राइव को इस परियोजना के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया था और उन्हें मिलीमीटर तक की सटीकता के साथ वास्तुशिल्पीय घुमावों के अनुसार अनुकूलित किया गया था। लगभग 7 cm की कम ड्राइव ऊँचाई की बदौलत, पूरे ड्राइव सिस्टम को भवन की संरचना में एकीकृत किया जा सकता था। इससे स्वचालित दरवाजा प्रणालियों की तकनीकी कार्यक्षमता को स्टेशन की डिज़ाइन आवश्यकताओं के साथ संयोजित करना संभव हो गया।
घुमावदार दरवाजा प्रणालियाँ केवल डिज़ाइन के उद्देश्य से ही नहीं होतीं: ये स्टेशन के दैनिक संचालन के दौरान यात्रियों के बड़े प्रवाह को प्रबंधित करने में भी मदद करती हैं। लीनियर स्लाइडिंग दरवाजों की तुलना में, Slimdrive समाधान अधिक मार्ग चौड़ाई प्रदान करते हैं, क्योंकि ओपनिंग के बगल में दरवाजे की चौड़ाई जितनी जगह की आवश्यकता नहीं रहती।
आपातकालीन निकास के रूप में स्लाइडिंग दरवाजे: भवन स्वचालन प्रणालियों में एकीकरण
आपातकालीन निकास के रूप में अपनी सुरक्षा संबंधित भूमिका को निभाने के लिए, दरवाजा प्रणालियों को SNCB-NMBS द्वारा स्वयं विकसित की गई भवन प्रबंधन प्रणाली में एकीकृत किया जाना था। इसलिए भवन स्वचालन परियोजना समन्वय का एक प्रमुख घटक था। यांत्रिक और संरचनात्मक एकीकरण के अलावा, दरवाजा प्रौद्योगिकी और भवन प्रबंधन प्रणाली के बीच के इंटरफ़ेस में भी यह ध्यान देने की आवश्यकता थी कि बाद के संचालन में इन प्रणालियों को एकीकृत किया जा सके।
GEZE द्वारा प्लानिंग और क्रियान्वयन
परिवहन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक अनुभवी कंपनी के रूप में, GEZE को प्लानिंग, तकनीकी समन्वय, परियोजना प्रबंधन और क्रियान्वयन में शामिल किया गया। इसमें परियोजना के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए समाधानों का विकास, भवन प्रबंधन प्रणाली में एकीकरण का समन्वय, और प्राकृतिक पत्थर की फर्श के अनुरूप स्टेनलेस स्टील के दरवाजा ट्रैक की स्थापना की देखरेख शामिल थी। 17 स्लाइडिंग दरवाजा इकाइयों की स्थापना GEZE बेनेलक्स इंस्टॉलेशन टीम द्वारा पूरी की गई। इसके अतिरिक्त, साइट पर जिम्मेदार स्टाफ़ के लिए तकनीकी सहायता, उत्पाद-विशिष्ट अनुप्रयोग प्रशिक्षण और अंतिम-उपयोगकर्ता प्रशिक्षण प्रदान किए गए। इसलिए कार्य के दायरे में न केवल स्वचालित दरवाजा प्रणालियों की डिलीवरी और स्थापना शामिल थे, बल्कि परियोजना-विशिष्ट तकनीकी अनुकूलन, इंटरफेस का स्पष्टीकरण और बाद के संचालन के लिए समर्थन भी इसका हिस्सा थे।