रेडी फ़ॉर मोर? BAU 2027 में GEZE दरवाजों और भवनों के लिए अभिनव समाधान प्रदर्शित करने जा रहा है।

BAU 2027 में GEZE दरवाजों, खिड़कियों और भवनों की स्मार्ट नेटवर्किंग के लिए अपने नवीनतम समाधान प्रस्तुत करेगा। आकर्षण के मुख्य केंद्र नई दरवाजा क्लोज़र पीढ़ी TS 7000, पिवट ड्राइव सिस्टम Axira, भवन स्वचालन समाधान myGEZE Connectivity और स्विंग डोर ड्राइव Powerturn Self-Evacuation रहेंगे। अन्य मुख्य आकर्षणों में स्वचालित स्लाइडिंग और रिवॉल्विंग दरवाजों के लिए नए समाधान शामिल हैं। आगंतुक 11 से 15 जनवरी 2027 तक म्यूनिख प्रदर्शनी केंद्र के हॉल B1, स्टैंड 538–539 में GEZE को पा सकते हैं।

व्यापार मेले के नारे 'Ready for more' के तहत, GEZE 500 वर्ग मीटर से अधिक के कुल क्षेत्र में प्रदर्शित करेगा कि किस तरह आधुनिक दरवाज़ा, खिड़की और सुरक्षा तकनीक, डिजिटल नेटवर्किंग और सेवा विशेषज्ञता मिलकर एक समग्र समाधान को जन्म देते हैं। 

BAU के दौरान हम यह प्रदर्शित करेंगे कि किस तरह हमारे दरवाजा और खिड़की समाधान, स्मार्ट नेटवर्किंग के साथ अंतःक्रिया के माध्यम से बेहतर आराम, सुरक्षा और किफायती भवन संचालन सुनिश्चित करते हैं। हम अपनी नई पीढ़ी के दरवाजा क्लोजर TS 7000 पर विशेष रूप से गर्व महसूस करते हैं। इस श्रृंखला को विकसित करते समय हमने योजनाकारों, फ़ेब्रिकेटर, ऑपरेटरों और उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा है: सरल प्लानिंग और स्थापना, सहज ओपनिंग और विश्वसनीय क्लोज़िंग – यहां तक कि चुनौतीपूर्ण स्थापना परिस्थितियों में भी।

आंजेला स्टाइबर, GEZE में मार्केटिंग प्रमुख

TS 7000: आसान ओपनिंग, विश्वसनीय क्लोज़िंग, सरल स्थापना

GEZE स्टैंड पर आकर्षण का केंद्र: नई खूबियों वाला पुरस्कार विजेता TS 7000 दरवाजा क्लोजर।

TS 7000 को आइकॉनिक अवार्ड 2025, जर्मन डिज़ाइन अवार्ड 2026 और जर्मन इनोवेशन अवार्ड 2026 मिल चुके हैं। © GEZE GmbH

GEZE स्टैंड का एक मुख्य आकर्षण TS 7000 रहेगा। आगंतुक विभिन्न स्थापना परिदृश्यों में स्वयं इस नए दरवाजा क्लोजर को आज़मा सकते हैं और सहज ओपनिंग तथा विश्वसनीय क्लोज़िंग के संयोजन का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकते हैं। GEZE एक इंस्टॉलेशन चैलेंज भी आयोजित करने जा रहा है, जहाँ पर फ़ेब्रिकेटर स्वयं यह परख सकेंगे कि दरवाजा क्लोजर को इंस्टॉल करना कितना तेज़ और आसान है। पहली बार, GEZE द्वारा TS 7000 को डबल लीफ दरवाजों के लिए भी समाधान के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसमें TS 7000 GF SC EH SD कार्यात्मक गाइड रेल शामिल है। यह दरवाजे के दोनों पल्लों के इलेक्ट्रिक होल्ड-ओपन उपकरण को एक एकीकृत स्मोक स्विच के साथ संयोजित करता है। इसके परिणामस्वरूप रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आसान पहुँच के लिए दरवाज़े खुले रहते हैं और धुआँ उत्पन्न होने पर वे अपने आप बंद हो जाते हैं।

उच्च दक्षता सुनिश्चित करने वाली नई Easyflow टेक्नोलॉजी को बदौलत, TS 7000 सहज ओपनिंग और विश्वसनीय क्लोज़िंग दोनों ही चीजें एक साथ सुनिश्चित करता है। यह विशेष रूप से वहाँ उपयोगी साबित होता है, जहाँ दरवाजों की सुचारू ओपनिंग के साथ-साथ सुरक्षित क्लोज़िंग भी उतनी ही ज़रूरी रहती है, उदाहरण के लिए, एयरलॉक या निकलने के रास्तों में।

इसके अलावा, दरवाजा क्लोजर की यह नई पीढ़ी DIN 18040 और DIN SPEC 1104 की शर्तों को पूरा करती है, और इस प्रकार बाधा-मुक्त सभी के लिए पहुंच सुनिश्चित करती है। यहां तक कि प्लानिंग और इंस्टालेशन में भी TS 7000 लचीलापन प्रदान करता है: एक ही क्लोज़िंग बॉडी सभी स्थापना के प्रकारों के लिए उपयुक्त है। SNAPnFIX इंस्टॉलेशन एक्सेसरी की बदौलत, TS 7000 को स्थापित करना विशेष रूप से तेज़ और आसान है। उच्च तापमान स्थिरता सुसंगत क्लोज़िंग सुनिश्चित करती है और दरवाजे को तापमान के आधार पर बाद में समायोजित करने की आवश्यकता नहीं रह जाती। डिज़ाइन, सुविधाजनक संचालन और बाधा-मुक्त पहुंच सुनिश्चित करने वाली कार्यात्मकताओं के लिए, TS 7000 को आइकॉनिक अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। उसे मिले अन्य पुरस्कारों में जर्मन डिज़ाइन अवार्ड 2026 भी शामिल है।

Axira: पिवट दरवाजों के लिए पहला EN 16005 के अनुसार प्रमाणित ड्राइव सिस्टम

BAU 2027 में Axira: बड़े आकार के दरवाजों के लिए स्वचालित पिवट ड्राइव सिस्टम अधिकतम सुविधा और सुरक्षा का संयोजन प्रदान करता है। © GEZE GmbH

TS 7000 के साथ-साथ, GEZE व्यापार मेले में पहली बार डबल-लीफ संस्करण में स्वचालित पिवट ड्राइव सिस्टम Axira का प्रदर्शन कर रहा है। अपनी पिवट दरवाजा ड्राइव के साथ, GEZE पिवट दरवाजों के लिए ऐसा ड्राइव सिस्टम लॉन्च करने वाला पहला आपूर्तिकर्ता है, जिसे EN 16005 के अनुसार परीक्षण और प्रमाणित किया गया है। Axira बड़े आकार के पिवट दरवाजों की डिज़ाइन संभावनाओं को स्वचालित दरवाजा ओपनिंग की सुविधा के साथ जोड़ता है। यह सिस्टम 450 किलोग्राम तक वजन वाले दरवाजे के पल्लों को संचालित करती है और 2,400 मिलीमीटर तक की चौड़ाई तथा 4,000 मिलीमीटर तक की ऊँचाई वाले दरवाजों को संभव बनाती है। यह वास्तुकारों और योजनाकारों के लिए प्रभावशाली प्रवेश क्षेत्रों को डिजाइन करते समय नई संभावनाएँ प्रदान करता है। 

Revo.PRIME Glass Top: ग्लास की छत में एकीकृत ड्राइव मैकेनिज्म के साथ पारदर्शिता

Revo.PRIME Glass Top के रूप में GEZE परिष्कृत वास्तुकला के लिए एक और समाधान प्रस्तुत करने जा रहा है। यह नया ऑल-ग्लास संस्करण Revo.PRIME रिवॉल्विंग डोर श्रृंखला को पूरा करता है। इस वैरिएंट में, कॉम्पैक्ट ड्राइव को ग्लास की छत में एकीकृत किया गया है। यह समाधान सौंदर्य के मामले में बिना कोई समझौता किए और अधिकतम पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए एक आदर्श प्रवेश क्षेत्र के निर्माण में सहायता करता है। बारीक प्रोफ़ाइल इस प्रभाव को उजागर करती हैं और सुनिश्चित करती हैं कि यह समाधान आधुनिक ग्लास फ़साड में निर्बाध रूप से घुल-मिल जाए। डिज़ाइन की दृष्टिकोण से होने वाले फ़ायदों को सुचारू संचालन और भवन प्रबंधन प्रणाली के साथ एकीकरण का साथ मिलता है।

myGEZE Connectivity: आधुनिक भवन अवधारणाओं के एक प्रमुख घटक के रूप में भवन स्वचालन

myGEZE Connectivity के साथ, GEZE भवन स्वचालन प्रणाली में दरवाजों और खिड़कियों को एकीकृत करने और नियंत्रित करने का एक स्मार्ट समाधान प्रस्तुत करता है। © GEZE GmbH

दरवाजा प्रौद्योगिकी के साथ-साथ, BAU 2027 में GEZE का फ़ोकस भवनों की स्मार्ट नेटवर्किंग पर भी रहेगा। myGEZE Connectivity के साथ, कंपनी यह प्रदर्शित करने वाली है कि किस तरह दरवाजा, खिड़की और सुरक्षा तकनीक को भवन स्वचालन प्रणाली में एकीकृत किया जा सकता है और केंद्रीय रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। इस संदर्भ में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा myGEZE Control Viewer डैशबोर्ड सॉफ़्टवेयर– जो बचाव मार्ग तकनीक, स्वचालित संचालन और अन्य उत्पाद समूहों की कनेक्टेड GEZE उत्पाद प्रणालियों को देखने, निगरानी करने और संचालित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह एप्लिकेशन myGEZE Control पर आधारित है और उपकरणों की स्थिति की केंद्रीकृत निगरानी प्रदान करती है। यह ऑपरेटरों को कनेक्टेड प्रणालियों का संक्षिप्त विवरण प्रदान करती है और एक ही इंटरफ़ेस के माध्यम से उनका प्रबंधन सक्षम बनाती है।

Powerturn Self-Evacuation: बाधा-मुक्त स्व बचाव

बाधा-मुक्त स्व बचाव: BAU 2027 में GEZE अपनी नई स्विंग डोर ड्राइव Powerturn Self-Evacuation का प्रदर्शन करेगा। © Jürgen Pollak / GEZE GmbH

प्रदर्शनी में Powerturn Self-Evacuation को भी शामिल किया गया है। यह स्विंग डोर ड्राइव बाधा-मुक्त स्व बचाव सुनिश्चित करती है, जिसके लिए यह अलार्म की स्थिति में भी बस एक पुश बटन के माध्यम से दरवाजे की स्वचालित ओपनिंग सुनिश्चित करती है। इस समाधान से कम गतिशीलता वाले लोगों के लिए आपात स्थिति में बिना किसी सहायता के दरवाजे से गुजरना आसान हो जाता है।

BAU में, GEZE यह प्रदर्शित करेगा कि चुनौतीपूर्ण अनुप्रयोग स्थितियों में भी सुरक्षा और सुलभता को कैसे संयोजित किया जा सकता है।

स्लाइडिंग दरवाजा प्रणालियों के क्षेत्र में नए दृष्टिकोण

स्वचालित स्लाइडिंग दरवाज़ा प्रणालियों के क्षेत्र में, BAU 2027 में GEZE नए ड्राइव और प्रोफ़ाइल समाधान प्रदर्शित करेगा। अन्य चीजों के अलावा, नई स्लाइडिंग डोर ड्राइव HPRdrive का प्रदर्शन किया जाएगा। यह ड्राइव कठोर पर्यावरणीय परिस्थितियों के लिए डिज़ाइन की गई है: इसकी IP 66 सुरक्षा रेटिंग, जंग प्रतिरोध और समुद्री जल-प्रतिरोधी डिज़ाइन के कारण, यह अत्यधिक विशिष्ट स्थापना परिदृश्यों के लिए भी उपयुक्त है। एक विस्तारित तापमान सीमा और भी अधिक अनुप्रयोग संभावनाओं को जन्म देती है।

इसके अलावा, GEZE अपनी नई तापीय रूप से पृथक ऊर्जा-कुशल प्रोफ़ाइल प्रणाली GCprofile Therm को प्रदर्शित करेगा, जिसमें RC3 फ़ंक्शन भी शामिल है। इसके साथ यह समाधान थर्मल इन्सुलेशन को सेंधमारी से बेहतर सुरक्षा के साथ जोड़ता है। भविष्य में, GCprofile Therm का उपयोग Slimdrive SL NT, ECdrive T2 और Powerdrive स्लाइडिंग डोर ड्राइव के साथ भी किया जा सकता है।

पूरे भवन जीवन चक्र को कवर करने वाले समाधान

प्रदर्शनी स्टैंड पर अलग-अलग उत्पादों को संपूर्ण भवन के समग्र दृश्य के साथ जोड़ा जाएगा। अपने नेटवर्क-आधारित ऐप्लिकेशन के माध्यम से, GEZE यह प्रदर्शित करेगा कि किस तरह दरवाजा, खिड़की और सुरक्षा तकनीक एक साथ काम कर सकती हैं और कैसे उनकी केंद्रीय निगरानी तथा संचालन किए जा सकते हैं। तकनीकी पोर्टफोलियो को दरवाजा प्लानिंग, इंस्टालेशन और प्रथम शुरुआत से लेकर रखरखाव और सर्विसिंग के माध्यम से पूरक सहयोग प्रदान किया जाता है। इस प्रकार, GEZE वास्तुकारों, योजनाकारों, फ़ेब्रिकेटर, ऑपरेटरों और प्रणाली एकीकरण-कर्ताओं को प्लानिंग से लेकर भवन के दैनिक संचालन तक सहायता प्रदान करता है।

BAU 2027 के बारे में अधिक जानकारी